भोपालPublished: Dec 23, 2022 06:28:18 pm
पौष शुक्ल प्रतिपदा 24 दिसंबर को है। इस दिन चंद्रदर्शन और चंद्रमा की पूजा की जाती है, जानें इससे क्या लाभ मिलता है।

चंद्रमा की पूजा
भोपाल. हर महीने आने वाली आने वाली अमावस्या के अगले दिन यानी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चंद्र दर्शन और पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में विपरीत चंद्र अनुकूल होते हैं। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को चंद्र दर्शन पुण्यफलदायी माना जाता है। यह तिथि 24 दिसंबर शनिवार को पड़ रही है। इस दिन चंद्रोदय शाम 5.30 से 6.22 बजे तक है।
