धर्म-ज्योतिष

Pandit Dhirendra Krishna Shastri contest Lok Sabha elections 2024 astrology predictions bageshwar dham head kundali to be get ticket from this party | पंडित धीरेंद्र शास्त्री लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस पार्टी से टिकट, जानिए क्या कहती है कुंडली

script


Home / Astrology and Spirituality

locationभोपालPublished: Sep 07, 2023 06:42:37 pm

बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन की बात और भविष्य बताने के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। उनके सितारे इतने बुलंद हैं कि देश की दिग्गज हस्तियां उनके दरबार में पहुंचती हैं। लोगों का वर्तमान और भविष्य बताने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पर मध्य प्रदेश के जाने माने ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी ने चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। तिवारी का दावा है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, जानिए किस पार्टी से मिलेगा उन्हें टिकट।

pandit_dhirendra_shastri_election.jpg

बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भविष्यवाणी

क्या कहती है पं. धीरेंद्र शास्त्री की कुंडली
सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार बागेश्वर धाम महाराज पं. धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को प्रातः 7.45 बजे छतरपुर जिले में हुआ था। इसके अनुसार पं. शास्त्री का लग्न कर्क और राशि कुंभ है। कुंडली में इनका जन्म नक्षत्र धनिष्ठा है, जिस पर मंगल का स्वामित्व है। ये बागेश्वर महाराज की कुंडली के पंचम और दशम भाव का कारक है और यह एकादश भाव में विराजमान है। इसी के साथ शुक्र भी बैठा हुआ है। शुक्र बागेश्वर बाबा की जन्म कुंडली के पराक्रम भाव का स्वामी है। इसके एकादश भाव में होने से श्रेष्ठ समय आ रहा है।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top