भोपालPublished: Sep 07, 2023 10:20:05 pm
भगवान राम भक्त हनुमान की कई कहानियां आपने सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको वो कहानी बताने जा रहे हैं जो आज भी जीवंत है। देश के इस मंदिर से रोज हनुमानजी श्रीराम की ज्योति अयोध्या के श्रीराम मंदिर ले जाते हैं, आइये बताते हैं पूरी कहानी…
रामराजा मंदिर ओरछा और अयोध्या श्रीराम मंदिर की अद्बुत कहानी
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ओरछा शहर का गहरा नाता है। ये दोनों शहर भगवान राम के निवास स्थान बताए जाते हैं। ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि ओरछा के रामराजा मंदिर में भगवान श्रीराम बालरूप में वास करते हैं और ये यहां के राजा हैं, वहीं अयोध्या में भगवान ने अवतार लिया था। बुंदेलखंड क्षेत्र में इससे संबंधित कई कहावतें प्रचलित हैं। इनमें से एक के अनुसार सर्व व्यापक राम के दो निवास हैं खास, दिवस ओरछा रहत हैं, शयन अयोध्या वास।
