धर्म-ज्योतिष

Morning Tips For A Good Day: Do These 6 Work In Morning For Good Luck | रोज सुबह उठते ही करें ये 6 काम, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

open-button


Astrology: शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जो व्यक्ति रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठने के साथ ही इन 6 कार्यों को करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नई दिल्ली

Updated: April 18, 2022 01:39:32 pm

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति और तरक्की चाहता है। जिसके लिए कई बार वह बड़े-बड़े उपाय करने को भी तैयार हो जाता है लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसके पीछे की वजह आपके द्वारा दैनिक जीवन में की गई छोटी-छोटी अनदेखी हो सकती है। जिसका असर आपके ग्रहों की स्थिति पर पड़ता है। शास्त्रों में जिस प्रकार हर व्यक्ति को सूर्योदय से पहले अपना बिस्तर त्याग देना शुभ माना जाता है, उसी प्रकार सुबह उठते ही इन 6 कार्यों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है..

astrology, astro tips for good life, early to bed, as soon as you wake up, early morning task, good luck, money, morning routine, रोज सुबह उठते ही करें ये काम, subah uth ke kya karna chahie, astrology tips for prosperity, सुख समृद्धि,

रोज सुबह उठते ही करें ये 6 काम, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

1. अपनी हथेलियों के दर्शन करना
माना जाता है कि मनुष्य की हथेलियों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।

2. करें धरती माता को प्रणाम
शास्त्रों में धरती पर पैर रखना दोषपूर्ण माना गया है। इसलिए उठने के बाद सीधे ही अपने पैरों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि पैरों को धरती पर रखने से पहले धरती माता को प्रणाम करके उनसे धरती पर पैर रखने की माफी मांगें।

3. सूर्य को जल अर्पित करें
रोज सुबह जल्दी उठकर और स्नान आदि से निवृत्त होकर जल से भरे तांबे के कलश द्वारा सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत फलदायी माना गया है। माना जाता है कि आत्मविश्वास और तरक्की के कारक सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन के सभी दोष दूर होने के कारण आपको कार्यों में सफलता मिलने लगती है।

4. मंदिर को व्यवस्थित रखें
घर के पूजा स्थल जहां सभी देवी-देवताओं का वास होता है उसे स्वच्छ और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में स्नान करने और स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद सुनिश्चित करें कि घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा और पूजन सामग्री सभी व्यवस्थित हों।

5. पहली रोटी गाय माता के लिए निकालें
गौमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए सुबह का भोजन बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। इससे जीवन के सभी दोष नष्ट होते हैं और आपको कार्यों में सफलता मिलती है।

6. दही-शक्कर खाकर बाहर जाएं
माना जाता है कि किसी भी काम के लिए बाहर निकलते समय सुबह दही-शक्कर खाकर निकलना चाहिए। इससे आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से आपके काम बनने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें

Astrology: वैशाख माह में इन चीजों का दान करने से धन-दौलत बढ़ने की है मान्यता

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top