भोपालPublished: Jan 30, 2023 03:38:07 pm
साल का दूसरा महीना कई राशियों का भाग्योदय कराने वाला है। इस महीने में प्रमुख रूप से तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है (नेप्चून को मिलाने पर चार)। इसका राशियों (Monthly Rashifal February 2023) पर क्या असर पड़ेगा, यह जानने के लिए पढ़ें मासिक राशिफल फरवरी 2023 (Monthly Horoscope February 2023) ।
मासिक राशिफल
तुलाः Saptahik Rashifal के अनुसार इस राशि के जातक के लिए फरवरी महीना अनुकूल है, हालांकि सेहत से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी की शुरुआत में ही सुख संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। पहले किसी योजना में निवेश किया है तो इस महीने लाभ मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं, व्यापार में विस्तार का भी समय है।
