भोपालPublished: Sep 16, 2023 01:48:11 pm
Monthly Horoscope Taurus October अक्टूबर महीना वृषभ राशि वालों के लिए कहीं खुशी कहीं गम वाला है। मासिक राशिफल वृषभ अक्टूबर के अनुसार इस महीने राहु केतु का आप पर प्रभाव रहेगा। इसके चलते पारिवारिक जीवन से दुखद समाचार मिलने की आशंका है, लेकिन व्यापार, नौकरी, शिक्षा करियर और लव लाइफ में स्थितियां अलग रहेंगी तो जानिए क्या कहता है वृषभ राशिफल अक्टूबर 2023 (Monthly Horoscope Taurus )..
वृषभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2023
पारिवारिक जीवन वृषभ राशि अक्टूबर 2023
अक्टूबर महीना वृषभ राशि के जातको के पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इस समय राहु-केतु ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव अधिक रहेगा। परिवार में कलह की आशंका है। हालांकि आप धैर्य रखें तो हालात सुलझे रह सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें और खानपान को संतुलित रखें। इस महीने यात्रा का भी संयोग बन सकता है। वहीं किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए मंगलवार को भगवान हनुमान के मंदिर जाएं और उनसे प्रार्थना करें। माह के अंत में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
