तुला राशि पर मंगल ग्रह गोचर का प्रभाव
मंगल ग्रह गोचर की इस अवधि में तुला राशि के लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कर्जे का दबाव रहेगा। किसी बड़े जमीन जायदाद में निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
वृष्चिक राशि पर मंगल ग्रह गोचर का प्रभाव
आर्थिक स्थिति में कुछ गिरावट आने के साथ ही इस अवधि के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को हर काम संभलकर करना होगा। आय के स्रोतों में कमी होगी।
मकर राशि पर मंगल ग्रह गोचर का प्रभाव
मंगल ग्रह की इस गोचर अवधि में मकर राशि के लोगों को पारिवारिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। आपके क्रोध के कारण किसी समस्या में पड़ सकते हैं। वहीं आपकी कड़वी बोली रिश्तों में मनमुटाव पैदा कर सकती है। आर्थिक स्थिति में भी गड़बड़ी होने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि पर मंगल ग्रह गोचर का प्रभाव
मंगल ग्रह का गोचर मीन राशि में ही होने जा रहा है। इस ग्रह गोचर के कारण मीन राशि के जातकों को जीवन में कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। गृह क्लेश बढ़ सकते हैं। काम में कोई सफलता हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
लाल किताब उपाय: जीवन के संकटों से मुक्ति पाने के लिए लाल किताब के इन उपायों को माना जाता है लाभकारी
