भोपालPublished: Dec 22, 2022 03:27:58 pm
जिस दिन सूर्य का यह राशि परिवर्तन होता है तभी से संक्रांति की तिथि शुरू होती है। हर साल की भांति इस साल 2023 में भी सूर्य देव 14 जनवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन यह तिथि रात के समय से शुरू हो रही है…

भोपाल। सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान करने का भी विधान है। भोपाल के पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिस दिन सूर्य का यह राशि परिवर्तन होता है तभी से संक्रांति की तिथि शुरू होती है। हर साल की भांति इस साल 2023 में भी सूर्य देव 14 जनवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन यह तिथि रात के समय से शुरू हो रही है, ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस लेख में पढ़ें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, क्षण और कब करें दान…
