भोपालPublished: Jan 29, 2023 11:51:47 am
माघ शुक्ल नवमी यानी महानंदा नवमी व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
goddess laxami
Mahananda Navami 2023 Date: महानंदा नवमी भरणी नक्षत्र में शुरू होगी। यह 29 जनवरी 2023 को सुबह 9.09 बजे से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 को सुबह 10.14 बजे तक रहेगी। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।
