कब और कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
सूतक काल लगेगा या नहीं? चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो अपने क्षेत्र में दृष्टिगत हो।
चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ:
मेष राशि: ये चंद्र ग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
15 जून तक सूर्य देव 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगी तरक्की और अपार धन!
