Published: Aug 18, 2023 01:58:17 pm
– यदि आप भी अपने कुलदेवता और देवी की पूजा करते हैं तो , आपको कुछ सावधानियों की जरूरत है।
– कुलदेवी की पूजा का सर्वश्रेष्ठ और घरेलू तरीका जो अत्यंत सरल और सिद्ध माना जाता है।
,,
हिंदू परिवारों में सभी कुलों यानि परिवारों की एक कुलदेवी ध् कुलदेवता माने गए हैं। ऐसे में खास मौकों पर इनकी पूजा किए जाने का विधान है। इसके तहत घर में विवाह होने पर दुल्हन को कुलदेवी ध् कुलदेवता के दर्शन करवाएं जाते हैं। तो वहीं घर में संतान होने पर बच्चे को कुलदेवी / कुलदेवता के दर्शन करवाएं जाते हैं, इसके अलावा जब मुंडन संस्कार करवाया जाता है, तब भी कुल में नए सदस्य को कुलदेवी माता के दरबार में हाजरी लगानी होती है। वहीं कुछ लोग हर रोज कुलदेवी ध् कुलदेवता की पूजा करते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार उन्हें व फल प्राप्त नहीं हो पाता, जिसके या तो वे हकदार होते हैं या जिसकी चाह उनके मन में होती है। ऐसा होने के पीछे कई कारणों को बताया जाता है। जिसमें सबसे पहला कारण ये है कि कुछ बातों की वे अनजाने में ही अव्हेलना कर देते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कुल देवी की पूजा विधि क्या है…
