भोपालPublished: Sep 02, 2023 12:24:31 pm
भारत त्योहारों और धार्मिक आस्थावानों का देश है, यहां रोजाना कोई न कोई व्रत और त्योहार मनाया जाता है। इनमें से कई सुखी दांपत्य जीवन के इर्द गिर्द घूमते हैं। इन्हीं में से एक है कजरी तीज व्रत, यह निर्जला व्रत सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भाद्रपद कृष्ण तृतीया के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शंकर, माता पार्वती, माता नीमड़ी और चंद्रमा की पूजा की जाती है तो आइये जानते हैं कजरी तीज पूजा विधि और चंद्रोदय का समय..
कजरी तीज 2023
कब है कजरी तीज का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण तृतीया 1 सितंबर रात 11.50 बजे से शुरू हो गई है और यह 2 सितंबर रात 8.49 बजे तक है। लेकिन इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देना प्रमुख है। इसलिए कजरी तीज व्रत 2 सितंबर को रखा जा रहा है। इस व्रत के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:57 बजे से सुबह 09:31 बजे तक है। इसके अलावा रात की पूजा का शुभ मुहूर्त 09:45 बजे से रात 11:12 बजे तक पूजा कर सकते हैं। इस दिन चंद्रोदय रात 8.31 बजे होगा और चंद्रास्त तीन सितंबर सुबह 9.20 बजे होगा।
