भोपालPublished: Dec 06, 2022 02:43:06 pm
Planet Transit 2022 December: एक ही राशि में 3 बड़े ग्रहों का होना ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2022 के आखिरी महीने यानि दिसंबर में जल्द ही ये होने जा रहा है। जिसका सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता दिख रहा हेै।

Important astrological event December 2022
Important astrological event Dec.2022: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं ग्रहों की दशा व दिशा भी बेहद खास मानी गई है। जानकारों की माने तो ग्रहों के किसी राशि में आने व जाने की हर स्थिति जातक को प्रभावित करती है। वहीं एक ही राशि में बड़े ग्रहों का जमघट अत्यंत विशेष माना गया है। ऐसे में ये जाने लें कि साल 2022 के दिसंबर के आने वाले दिनों में जल्द ही ऐसी एक घटना होने वाली है। जिसके बाद नवग्रहों के तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि पर विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में ग्रहों के इस प्रभाव की बदौलत सभी 12 राशियों पर इसका अतिविशेष असर पड़ता दिख रहा है।
