Dream Interpretation: सपने में खून देखकर इंसान भयभीत हो जाता है। ऐसे सपने को इंसान बुरा समझता है। लेकिन स्वप्नशास्त्र की मानें तो ऐसा सपना बहुत शुभ होता है।
नई दिल्ली
Published: March 11, 2022 04:29:39 pm
अक्सर इंसान सोते हुए एक अलग ही दुनिया में चला जाता है जिसे सपनों की दुनिया कहा जाता है। सपने में कई तरह की चीजें दिखाई देती हैं। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में दिखाई देने वाली इन चीजों का हमारी रियल लाइफ से कुछ न कुछ संबंध जरूर होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। आज यहां हम बात करेंगे खूब-खराबे, भूत और आत्मा से जुड़े सपनों के बारे में। क्या ये सपने शुभ होते हैं या फिर अशुभ? जानिए

भूत, आत्मा, खून-खराबे से जुड़े सपने देखने पर भविष्य में हो सकती हैं ये घटनाएं
सपने में खून देखकर इंसान भयभीत हो जाता है। ऐसे सपने को इंसान बुरा समझता है। लेकिन स्वप्नशास्त्र की मानें तो ऐसा सपना बहुत शुभ होता है। जब जीवन में कुछ अच्छा होने वाला होता है तब ऐसे सपने आते हैं। ये सपना धन की प्राप्ति होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने वाला है।
अगर आप सपने में खुद को खून पीते देखते हैं तो ये सपना शुभ है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। ये सपना मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने का भी संकेत देता है। अगर सपने में आप खुद को खून में लैटा हुआ देखते हैं तो ये सपना भी शुभ समय का संकेत देता है।
अगर सपने में आप खुद को खून से लथपथ देखते हैं तो ये सपना शुभ नहीं है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपके परिवार पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। हो सकता है घर में कोई किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाए।
सपने में भूत-प्रेत या किसी तरह की भयावह आकृतियों को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस तरह के सपने देखना अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार भूत-प्रेत के सपने इस बात का संकेत देता है कि आपको भविष्य में धनहानि या किसी प्रकार का कष्ट या फिर धोखा मिल सकता है। आने वाले समय में कोई दुश्मन आपको हानि पहुंचा सकता है।
यदि सपने में व्यक्ति किसी आत्मा को अपने पास खड़ा देखता है तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन अगर सपने में कोई आत्मा आपसे कुछ मांग रही है तो ये शुभ संकेत नहीं है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
सपने में अपने पूर्वजों की आत्मा को संतुष्ट और खुश देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके पूर्वज आप से खुश हैं।
अगर हाथ के ये पर्वत ऊंचे उठे हों तो आपकी किस्मत में है ‘राजयोग’, खूब कमाएंगे धन-दौलत
अगली खबर
