भोपालPublished: Dec 07, 2022 12:48:10 pm
Guruwar Puja: गुरुवार के दिन इस तरह से करें पूजा, घर पर नहीं होगी धन-संपदा की कमी
Guruwar Puja Vidhi in Hindi: भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए देवगुरु बृहस्पति का दिन गुरुवार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि घर पर सुख-संपदा और धन वैभव के लिए भगवान विष्णु के साथ इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए।

Guruwar Puja Vidhi in hindi: सप्ताह के दिनों में देवगुरु बृहस्पति का दिन गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा (Thursday puja) के लिए अति विशेष माना गया है। ऐसे में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
