वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। धन के मामले में आपको सफलता मिलेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन उतना अच्छा नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बेवजह के वाद-विवाद में फंसने से बचें। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आमदनी में कमी देखने को मिल सकती है।
कर्क राशि: स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। लेन-देन के मामलों के लिए दिन शुभ है। अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी उम्मीद रहेगी।
सिंह राशि: इस राशि वालों पर आज सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नये काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। कोई डील फाइनल हो सकती है। दिन सुखमय है।
कन्या राशि: आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। कार्यस्थल पर काम का काफी बोझ रहेगा। जिस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। यात्रा से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। स्वास्थ्य साथ देगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी।
Morning Tips: सुबह आंख खुलते ही करें ये 5 काम, पूरा दिन गुजरेगा शानदार
धनु राशि: इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। खासकर साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से करें। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए भी खुशनुमा साबित हो सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि: बेहतर होगा आज आप अपने काम से काम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। कोई आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और बस अपने काम पर ध्यान दें।
मीन राशि: जीवनसााथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें।
धर्मग्रंथों अनुसार ज्येष्ठ महीने में इन कार्यों को करने वाला व्यक्ति तमाम धनसंपदा का बनता है मालिक
