भोपालPublished: Dec 07, 2022 12:44:37 pm
आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2022: आज बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु व माता सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि बृहस्पति को ज्योतिष में देवगुरु माना गया है। बृहस्पति को विद्या का कारक ग्रह माना गया है।

Aaj Ka Rashifal: आज साल 2022 की 8 दिसंबर की तारीख को गुरुवार यानि बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। बृहस्पति को ज्योतिष में देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है, वहीं कुंडली में यह विद्या के कारक माने गए हैं। ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति शरीर में ह्दय के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन की कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं, वहीं इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है। ज्ञात हो कि गुरु का राशि में बदलाव हर राशि को अत्यधिक प्रभावित करता है। राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। इसमें बृहस्पति यानि गुरु को एक शुभ ग्रह माना गया है। माना जाता है कि कुंडली में बृहस्पति यानि गुरु की प्रबलता व्यक्ति को जीवन में कभी हार का मुुुंख नहीं देखने देती। और ये जातक को सदैव नई नई खोज या शिक्षा संबंधी चीजों की ओर अग्रसर करते हैं।
