भोपालPublished: Dec 17, 2022 08:06:41 pm
30 साल बाद 17 जनवरी 2023 (Shani gochar 2023) को शनि देव एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह राशि है कुंभ। अगर आपकी राशि कुंभ है, तो यहां पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि यह नया साल आपके लिए कैसा रहेगा? क्या शुभ समाचार मिलेंगे और कैसी उथल-पुथल आपकी चिंता बढ़ाएगी, यहां जानें अपना (Shani gochar 2023) वार्षिक राशि फल 2023…

भोपाल। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक17 जनवरी 2023 को शनि देव मकर राशि से निकलकर (Shani gochar 2023) कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। भोपाल के पंडित जगदीश शर्मा कहते हैं कि कुंभ का यह राशि परिवर्तन ढाई साल बाद और कुंभ राशि में दूसरी बार 30 साल बाद प्रवेश होगा। कुंभ में शनि (Shani gochar 2023) का यह प्रवेश होते ही आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस साल शनि अपने 12वें भाव से निकलकर लग्न भाव में गोचर करेंगे। शनि के लग्न भाव में गोचर (Shani gochar 2023) करने से आपको सुखद परिणाम मिलेगा। लेकिन इनके साथ ही आप पर अन्य ग्रहों का भी प्रभाव दिखेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कुंभ राशि यानी आपकी राशि के लिए नया साल 2023 कैसा रहने वाला है…
