भोपालPublished: Dec 25, 2022 07:03:38 pm
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह वही है मथुरा कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद। इस मामले में विवादित स्थल पर कोर्ट के सर्वे के आदेश के बाद लोग कृष्ण जन्मभूमि का इतिहास जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं। पूरी रिपोर्ट

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
भोपाल. मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का हिंदू धर्मावलंबियों से गहरा नाता है। हिंदू इस स्थान को द्वापर युग में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण से जोड़ते हैं, जिन्होंने उस काल में महाभारत युद्ध के दौरान गीताका उपदेश दिया था। कहा जाता है कि इसी जगह पर कारागार में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जहां बाद में मंदिर बनवाया गया। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का इतिहास भी हजारों साल पुराना है।
