भोपालPublished: Sep 17, 2023 09:55:27 pm
Hartalika Teej Vrat Niyam: साल में तीन तीज पड़ती है, इसमें सबसे प्रमुख भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया है, यह तिथि 18 सितंबर को पड़ रही है। इस तीज व्रत को हरतालिका तीज के नाम से जानते हैं, जो निर्जला रखा जाता है। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इस व्रत में गणेशजी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागिनें पति की लंबी आयु का वरदान मांगती हैं। लेकिन इस व्रत में अनजाने में भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए वर्ना उसके दुखद परिणाम हो सकते हैं। इसलिए जो विवाहिता महिलाएं पहली बार व्रत रख रहीं हैं, उन्हें हरतालिका तीज व्रत का नियम जान लेना चाहिए।
हरतालिका तीज व्रत का नियम 2023
कब है हरितालिका तीज व्रत 2023
पंचांग के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 सितंबर को है। इसलिए हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर सोमवार को रखा जाएगा। दृक पंचांग के अनुसार भादो शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि की शुरुआत 17 सितंबर दोपहर 2.38 बजे हो रही है, और यह तिथि 18 सितंबर को शाम 4.09 बजे संपन्न हो रही है। इस व्रत में सुबह की पूजा का महत्व है, इसलिए हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर सोमवार को ही रखा जाएगा। सोमवार को यह व्रत पड़ने से इसका महत्व भी अधिक है, क्योंकि भगवान शिव के प्रिय दिन उनकी माता पार्वती के साथ पूजा की जाएगी तो वे आसानी से प्रसन्न हो जाएंगे। सुबह हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त सुबह 05:48 बजे से 08:16 बजे तक है। इस तरह आपको 2 घंटे 28 मिनट का समय पूजा के लिए मिलेगा।
