भोपालPublished: Sep 05, 2023 01:40:03 pm
Halchhath: आपने बहुत से व्रत और त्योहार के बारे में सुना होगा, जिसमें गाय के दूध से लेकर गोबर तक की जरूरत होती है, लेकिन एक ऐसा व्रत भी है जिसमें गाय नहीं भैंस के दूध, घी, दही और महुए आदि की जरूरत होती है आइये जानते हैं वह व्रत कौन सा है..
ललही छठ 2023
क्या है हर छठ
हल छठ को हर छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की कुशलता और लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा इसी दिन किसान बलराम जयंती मनाते हैं। दरअसल, भाद्रपद कृष्णपक्ष षष्ठी के दिन ही बलराम का अवतार हुआ था। इनका प्रिय अस्त्र हल ही था। किसान के लिए हल और बैल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए वे बलराम जयंती के दिन व्रत रखकर हल, बैल और हलधर बलराम की पूजा करते हैं। यह बलराम जयंती 5 सितंबर को आज ही है।
