– श्री कृष्ण की लीलाओं में संदेश छिपा होता था
श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। वहीं दुनियाभर में श्रीकृष्ण को कई नामों से जाना जाता है। मथुरा-वृंदावन में उन्हें एक शरारती और मोहक बच्चे की तरह प्रेम किया जाता है और कन्हैया कहा जाता है। वहीं, द्वारिका में द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के नाम से पूजा जाता है। कन्हैया की हर लीला के पीछे कोई न कोई संदेश छिपा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जानते हैं, श्रीकृष्ण से जुड़ी रोचक जानकारी।
