भोपालPublished: Jan 28, 2023 08:06:20 pm
Guru Pradosh Vrat 2023: हिंदी कैलेंडर में हर महीने में दो त्रयोदशी पड़ती हैं। इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल के दूसरे महीने यानी फरवरी महीने का पहला और माघ का दूसरा प्रदोष व्रत 2 फरवरी गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले व्यक्ति पर शिव की कृपा होती है।
lord shiva image
Guru Pradosh Vrat 2023: माघ महीने में पड़ रहा गुरु प्रदोष व्रत विशेष फलदायी माना जा रहा है। मान्यता है कि जो लोग प्रदोष व्रत रखते हुए भगवान शिव की सायंकाल पूजा करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। उनको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
