चंद्र ग्रहण का मेष राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। रूके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सिंह राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा है। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।
चंद्र ग्रहण का धनु राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा फल देने वाला साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना रहेगी। नए काम की शुरुआत करने का बेहतर समय है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई दिल की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है।
Chandra Grahan 2022: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कब, कहां और कैसे देगा दिखाई?
