भोपालPublished: Nov 21, 2023 08:12:08 pm
Ekadashi Vrat एकादशी की तिथि भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है। यह तिथि हर महीने में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ती है। मान्यता है कि इस दिन नियम से पूजा कर व्रत रखने वालों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है। उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। क्या आप जानते हैं कितने प्रकार से रख सकते हैं एकादशी व्रत..यानी एकादशी व्रत का भोजन क्या होता है।
एकादशी व्रत विधि और प्रकार
एकादशी व्रत का भोजन
वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार व्रत के लिए श्रद्धा पहली शर्त है, बाकी एकादशी व्रत के चार प्रकार धार्मिक ग्रंथों में बताए गए हैं। पं. शिवम के अनुसार व्रत शुरू करने से पहले संकल्प के दौरान ही भक्त इसे अपनी इच्छा शक्ति और शारीरिक शक्ति के अनुसार तय कर लेता है। उसके बाद इसमें बदलाव किए बगैर उसे इस संकल्प को पूरा करना चाहिए। आइये जानते हैं कैसे रखते हैं एकादशी व्रत..
