Home / Astrology and Spirituality
भोपालPublished: Dec 22, 2022 01:05:50 pm
सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। कई दान ऐसे हैं, जिन्हें करने से आपका जीवन बदल सकता है। ऐसा ही एक दान के बारे में हम आपको इस लेख में बता रहे हैं, जिसे करने से आपकी भी चमक जाएगी किस्मत…

भोपाल। सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। दान कई तरह के होते हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं सूर्य को प्रसन्न करने वाला दान। इसे विधि-विधान से करने से जातक को कई जन्मों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दान है आदित्य मंडल का दान। यही वो दान है जिसे करने से आप पर सूर्य की कृपा बरसेगी और आप राजयोग का सुख पाएंगे। कुंडली के कई तरह के दोष समाप्त हो जाएंगे। जीवन में किसी तरह की मुश्किलों या परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
