ये जातक अच्छे शिक्षार्थी भी होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर ज्ञान बढ़ाना अच्छा लगता है। ये जितना हो सकता है उतना सीखने की कोशिश करते हैं। ये किसी भी काम का नेतृत्व बड़ी ही कुशलता से करते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं। ये अपने लक्ष्यों से कभी नहीं भटकते। ये हमेशा सत्य की राह पर चलते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर सफलता और मान-सम्मान मिलता है। ये भविष्य का सटीक पूर्वानुमान लगाने में माहिर होते हैं।
समाज उत्थान के लिए ये काफी कुछ करते हैं। सामाजिक रूप से ये काफी सक्रिय रहते हैं। इनके सहकर्मी इनसें हमेशा संतुष्ट रहते हैं। ये हिसाब-किताब के पक्के होते हैं। कम उम्र में ही ये करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये नौकरी और बिजनेस दोनों ही काम अच्छे से कर सकते हैं।
A से Z तक; इन 4 नाम वाले लोगों को प्रेम संबंधों में खाना पड़ता है धोखा, ये है बड़ी वजह
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
