भोपालPublished: Dec 18, 2022 07:55:07 pm
भारत समेत दुनियाभर में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस मनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। क्रिसमस 2022 दुनिया भर में इस साल कैसे मनेगा और क्रिसमस ट्री का क्या महत्व है जानने के लिए पढ़िये रिपोर्ट

क्रिसमस की तैयारी
भोपाल. भारत समेत दुनियाभर में प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस मनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसके लिए लोग अपने अपने ढंग से तैयारी कर रहे हैं। इसमें क्या आम लोग, क्या व्यापारिक प्रतिष्ठान और क्या सरकारी गैर सरकारी संगठन कोई भी पीछे नहीं है। विभिन्न देशों के दूतावास में भी अलग-अलग ढंग से क्रिसमस आयोजन की तैयारी नजर आ रही है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
