धर्म-ज्योतिष

Career Chart of all 12 Rashies in year 2022, know what it says | कॅरियर राशिफल 2022 : ये साल सभी 12 राशियों को क्या देकर जाएगा

open-button


नौकरी या कॅरियर का प्रतिनिधित्व कारक ग्रह शनि साल 2022 में प्रबल ग्रह गोचर के तहत 29 अप्रैल से 70 दिनों तक कुम्भ में भ्रमण जारी रखेगा। इसके पश्चात 12 जुलाई को मकर राशि में वापसी के बाद शनि यहीं रहेगा।

भोपाल

Published: March 03, 2022 02:13:32 pm

ज्योतिष में ग्रहों की युति को लेकर तमाम तरह की बातों का जिक्र है। वहीं यह भी माना जाता है कि ग्रहों कि ये युति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। फिर चाहे वह हमारा स्वास्थ्य हो, कॅरियर हो या हमारा स्वभाव ही क्यों न हो। ऐसे में आज हम बात कर रहे है कॅरियर के बारे में…

career chart of all zodiac in year 2022

career chart of all zodiac in year 2022

दरअसल वैदिक ज्योतिष में हमारी नौकरी या कॅरियर का प्रतिनिधित्व शनि करता है। ऐसे में साल 2022 में शनि ग्रह का प्रबल ग्रह गोचर सभी 12 राशियों को काफी प्रभावित करेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार दरअसल 29 अप्रैल 2022 को शनि एक बार फिर कुम्भ राशि में चला जाएगा और वह यहां 70 दिनों तक रहेगा।

जिसके पश्चात 12 जुलाई को शनि एक बार फिर से मकर राशि में वापस चला आएगा और इसक पश्चात पूरे वर्ष यानि शेष बचे 2022 के दिनों में मकर राशि मे ही रहेगा।

ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार शनि की यह बदलाव की स्थिति हमारे कॅरियर विकल्पों और निर्णयों पर एक ठोस प्रभाव डालेगी और नए अवसर भी दिलाएगी। जिसके चलते साल 2022 में कॅरियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव सभी 12 राशियों के लिए इस प्रकार हैं।

1. मेष (Aries) :
आपके द्वारा पूर्व में की गई सारी मेहनत इस साल रंग लाएगी। इस साल आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन के साथ वेतन वृद्धि की भी संभावना हैं। पेशेवर स्थिति में वृद्धि के साथ ही फ्रेशर्स को एक उपयुक्त नौकरी मिलेगी इसके अलावा आप में से कुछ अपना खुद का कुछ शुरू करने की योजना बना सकते है। मई 2022 या जुलाई 2022 के आसपास आप कॅरियर में बदलाव की योजना बना सकते हैं।

2. वृषभ (Taurus):
अपने कॅरियर विकल्पों के बारे में आपको आत्मनिरीक्षण करने और भविष्य के लिए रणनीतिक निर्णय लेने की आवश्यकता महसूस होगी। आपको कुछ आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे, जिनका सावधानीपूर्वक चयन करने की आवश्यकता है। आपकी पेशेवर बॉन्डिंग में सुधार के साथ ही आप अपने टीम के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे।

3. मिथुन (Gemini) :
आपके इस साल 2022 में नए लक्ष्य और इच्छाएं होंगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। आप कड़ी मेहनत के साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपका संपर्क बनेगा, जिससे आपके कॅरियर की संभावनाएं बढ़ेंगी। वहीं आपमें से कुछ लोग अपना स्वतंत्र उद्यम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

4. कर्क (Cancer) :
आप खुद को काम के बोझ से दबे हुआ महसूस कर सकते हैं, जो नकारात्मक भावनाओं को बढ़ा सकता है। उचित होगा कि सभी तनावों को दूर करने के लिए अपने लिए भी कुछ समय निकालें। अपने सहकर्मियों के साथ पुन: विश्वास जगाएं जिससे उनसे सर्वश्रेष्ठ प्राप्त कर सकें। हर दिन को एक नए दिन के रूप में लें और बहुत आगे की ओर न देखें।

5. सिंह (Leo):
कॅरियर में नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। उच्च लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करें। इस दौरान आप उन समस्याओं का समाधान करने में भी सक्षम होंगे जिनका आप पहले से सामना कर रहे हैं। प्रतिष्ठा में सुधार होने के साथ ही वरिष्ठों के साथ आपके पेशेवर संबंध प्रत्येक बीतते दिन के साथ बेहतर होते जाएंगे।

6. कन्या (Virgo):
अपने उद्योग को बदलने की आपमें से योजना बना रहे लोगों को इसका लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलने की संभावना है। अल्पकालिक लाभ की तलाश करें। अपने पिछले अनुभव का उपयोग कर अपने लिए एक नया भविष्य बनाएं।

7. तुला (Libra) :
अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए इस साल आपको अधिक मेहनत करनी होगी, ऐसा करने से आप आगे बढ़ते जाएंगे। मार्च 2022 के बाद परिवर्तन और अवसर मिलते दिख रहे हैं। उचित होगा कि खुद को जरूरत से ज्यादा परिश्रमी न दिखाएं। फ्रेशर्स के लिए भी यह वर्ष फायदेमंद रहने की संभावना है, इस दौरान उन्हें अपने सपनों का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यात्रा बढ़ेगी।

8. वृश्चिक (Scorpio):
अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा कोई अप्रत्याशित परिस्थिति आपको खराब स्थिति में ले जा सकती हैं। इस समय आप कार्यस्थल पर अपनी शर्तों को निर्धारित करने में सक्षम रहेंगे और आपको एक कमांडिंग स्थिति में रखा जाएगा। यह समय फ्रेशर्स के लिए भाग्यशाली रहेगा, इसका कारण ये है कि उनके पास नौकरी के नए प्रस्ताव होंगे।

9. धनु (Sagittarius) :
इस वर्ष आप सतर्क और व्यावहारिक रहकर अपने लक्ष्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अनुसंधान और सीखने से संबंधित गतिविधियां आपके कॅरियर की प्रगति में मदद करेंगी। एक स्वस्थ जीवनशैली व कार्य संतुलन आपके प्रदर्शन को बनाए रखेगा और आपको अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा।

10. मकर (Capricorn):
आपके काम के प्रति जोश और गति को यह साल और तेज करेगा। आप एक प्रमुख स्थिति प्राप्त करने के करीब होंगे। वहीं इस दौरान आप सहकर्मियों के साथ व्यवहार करते समय थोड़े निर्दयी हो सकते हैं, यह स्थिति आपकी प्रतिष्ठा को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है। उचित होगा कि इस दौरान आप शॉर्ट-कट से बचें और लंबी अवधि के लाभ पर ध्यान दें।

11. कुंभ (Aquarius) :
आपका आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति इस साल आसमान को छूती दिखेगी। अपने दृष्टिकोण में आप गतिशील रहेंगे और अपने कॅरियर में नए विचारों और रणनीतियों को शामिल करेंगे। साल 2022 के मध्य में आपको आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। उचित रहेगा कि आलस को खुद से दूर रखते हुए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए तैयार रहें।

12. मीन (Pisces):
इस पूरे साल 2022 में आप काफी आशावादी रहेंगे। ये स्थिति पेशेवर मोर्चे पर किसी भी चुनौती को दूर करने में आपकी मदद करेगी। जब भी नई भूमिका की इच्छा रखने की बात आएगी तो आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी उच्च ऊर्जा और गतिशीलता संतुलन को आपके पक्ष में झुका देगी। उचित होगा कि सक्रिय रहें।

newsletter
Home / Astrology and Spirituality

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top