धर्म-ज्योतिष

Budh Transit In Taurus 2022: these 3 zodiac signs will get success | ग्रहों के ‘राजकुमार’ बुध जल्द वृषभ राशि में होंगे विराजमान, इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

open-button


Budh Rashi Parivartan 2022: 25 अप्रैल को बुध शुक्र देव की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा।

नई दिल्ली

Published: April 17, 2022 11:15:06 am

Mercury Transit In taurus 2022: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। ये मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह होता है। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति व्यक्ति को बुद्धिमान और सफल व्यापारी बनाती है। ये ग्रह सूर्य देव के सबसे निकट होता है। बुध कुंडली में संचार भाव पर शासन करता है। ये व्यापार, बैंकिग, नेटवर्किंग और मार्केटिंग से संबंधित क्षेत्रों का प्रतीक होता है। 25 अप्रैल को बुध शुक्र देव की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा।

budh rashi parivartan, budh transit 2022, budh gochar 2022, budh transit in Taurus 2022, mercury transit in Taurus 2022, budh in vrisabha rashi,

ग्रहों के ‘राजकुमार’ बुध जल्द वृषभ राशि में होंगे विराजमान, इन 3 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि: बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो लोग नया घर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये अवधि उत्तम रहेगी। निवेश के लिए भी ये समय उत्त रहेगा। बुध देव की कृपा से आपको समाज में नाम, प्रसिद्धि और मान-सम्मान प्राप्त होगा। करियर के लिहाज़ से नौकरीपेशा जातकों को सफलता प्राप्त होगी। बुध का गोचर आपके लिए व्यापार में अच्छा लाभ देने के योग बनाएगा।

कर्क राशि: बुध का गोचर आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ साबित होगा। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आय में अच्छी वृद्धि की संभावना है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। दीर्घकालिक निवेश करना भी आपके लिए अधिक लाभकारी रहने वाला है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ये गोचर पार्टनरशिप के काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और बिजनेस में अच्छा लाभ व मुनाफा मिलने की संभावना है। इस गोचरकाल के दौरान कुछ नए व्यापारियों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। आप कई स्रोतों से धन या अचानक लाभ अर्जित करेंगे।

यह भी पढ़ें

सर्वगुण संपन्न होती हैं इन नाम की लड़कियां, पति के जीवन में लाती हैं खुशियों की बहार

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top