V अक्षर: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अच्छे पति साबित होते हैं। अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते हैं। उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं। उन्हें जरा सा भी दुखी नहीं देख सकते। ये अत्याधिक रोमांटिक नेचर के होते हैं। ये अपनी जीवनसाथी की भावनाओं की खूब कद्र करते हैं। प्यार में दिखावा इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
P अक्षर: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वफादार होते हैं। अपनी साथी का साथ किसी भी परिस्थिति में नहीं छोड़ते। हर सुख-दुख में अपनी जीवनसाथी के साथ खड़े रहते हैं। उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्हें हमेशा सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं।
K अक्षर: जिन लड़कों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। अपनी पत्नी का तुरंत ही दिल जीत लेते हैं। चाहे गलती इनकी पार्टनर की ही क्यों न हो ये संबंधों को मजबूत रखने के लिए खुद ही झुक जाते हैं। ये अपनी साथी की हर बात मानते हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाएं ये उनका साथ कभी नहीं छोड़ते।
इन 3 राशियों की लड़कियां किसी का भी तुरंत मोह लेती हैं मन, होती हैं बेहद चुलबुली
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
