Home / Astrology and Spirituality
भोपालPublished: Nov 14, 2023 08:44:16 pm
Bhai Dooj 2023 कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी भाई दूज का त्योहार दीपोत्सव का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बहनें भाइयों का तिलक करती हैं, मान्यता है कि इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और भाइयों को लंबी उम्र मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन कुछ खास उपाय कर यमराज को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।
भाई दूज कब है, इसका मुहूर्त और उपाय जानिए
कब है भाई दूज
पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि की शुरुआत 14 नवंबर को सुबह 06.06 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन बुधवार 15 नवंबर 2023 को शाम 5.17 बजे हो रही है। इसलिए उदयातिथि में भाई दूज यानी यम द्वितीया 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दोपहर में भाई दूज की पूजा का महत्व तो आइये जानते हैं भाई दूज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और चंद्र दर्शन का समय..

भाई दूज का त्योहारः बुधवार 15 नवंबर 2023
भाई दूज अपराह्न पूजा समयः दोपहर 12:51 बजे से 02:55 बजे तक
सुकर्मा योगः 16 नवंबर दोपहर 1.30 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योगः सुबह 06:36 बजे से 06:54 बजे तक
अमृत सिद्धि योगः सुबह 06:36 बजे से 06:54 बजे तक
चंद्र दर्शन समयः शाम 05:00 बजे से 06:02 बजे तक