धर्म-ज्योतिष

Astrology: Venus-Mars unique combination in Sagittarius | ज्योतिष: धनु राशि में शुक्र-मंगल की अनोखी युति, 5 राशि वालों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

open-button


धनु राशि में दोनों ग्रहों की युति 27 फरवरी तक बनी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार ये युति मुख्य रूप से 5 राशि वालों की जिंदगी में बदलाव लेकर आएगी। इन राशि वालों को धन लाभ प्राप्त होने के विशेष योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली

Published: January 29, 2022 03:03:43 pm

ज्योतिष अनुसार जब भी कोई दो ग्रह मिलते हैं तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। 16 जनवरी को मंगल ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया था और अब 29 जनवरी को शुक्र मार्गी होकर इस राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में दोनों ग्रहों की युति 27 फरवरी तक बनी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार ये युति मुख्य रूप से 5 राशि वालों की जिंदगी में बदलाव लेकर आएगी। इन राशि वालों को धन लाभ प्राप्त होने के विशेष योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

shukra_and_mangal_yuti_2022.jpg

ज्योतिष: धनु राशि में शुक्र-मंगल की अनोखी युति, 5 राशि वालों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

मेष राशि: शुक्र और मंगल की युति से आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि के आसार हैं। करियर में आमदनी में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातक अच्छा खास लाभ अर्जित कर सकेंगे।

मिथुन राशि: इन दोनों ग्रहों की युति से आपको धन लाभ होने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। करियर में अच्छी खासी सफलता अर्जित कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के जीवन में धन वर्षा होने के योग बनेंगे। आमदनी के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत रंग लाएगी। तरक्की मिलेगी। भाग्योदय होने के प्रबल योग हैं।

धनु राशि: आपके लिए ये युति शुभ साबित होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। करियर में लाभ और मुनाफा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: शुक्र और मंगल की युति से लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश की योजना बना सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें

मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर इन 4 राशियों पर रहते हैं मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top