भोपालPublished: Oct 13, 2023 02:56:52 pm
annular solar eclipse कल 14 अक्टूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है, इस समय ग्रहों की ऐसी स्थिति है कि चंद्रमा किसी अंगूठी के हिस्से के रूप में नजर आएगा यानी यह रिंग ऑफ फायर जैसा दिखेगा। लेकिन इसका गवाह सब नहीं बन सकेंगे। जानिए क्या है रिंग ऑफ फायर और कौन बन सकेगा गवाह..
वलायाकार सूर्य ग्रहण के प्रमुख तथ्य
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
ज्योतिष में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। अश्विन कृष्ण अमावस्या यानी 14 अक्टूबर शनिवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सूतक काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस समय सूतक काल में घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। बल्कि घर में एक जगह रहकर पूजा पाठ करना चाहिए। वहीं खगोलविदों के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तो सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
