Aaj ka Rashifal इन राशि वालों के लिए बेहद खास है बुधवार का दिन
Updated: April 19, 2022 12:22:33 pm
Aaj ka Rashifal : किसी भी जातक की कुंडली में चंद्र की मौजूदगी ही व्यक्ति की राशि का निर्माण करती है। ऐसे में लगातार होने वाले चंद्र के परिवर्तन और सभी 9 ग्रहों के बदलाव की गणना पर ही हर दिन का राशिफल भी निर्भर करता है।

wednesday 20 april Horoscope-Rashifal
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार, 20 अप्रैल 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है?
आज का 20 अप्रैल 2022 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। उन्नति होगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे।वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें।
आज का 20 अप्रैल 2022 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
आज का 20 अप्रैल 2022 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के चलते विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म को भी दें।
आज का 20 अप्रैल 2022 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें नहीं तो उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
आज का 20 अप्रैल 2022 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पित करें, विजय होगी।
आज का 20 अप्रैल 2022 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
आज का 20 अप्रैल 2022 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें,धनलाभ होगा। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
आज का 20 अप्रैल 2022 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
आज का 20 अप्रैल 2022 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि की संभावना के बीच मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
आज का 20 अप्रैल 2022 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। तबादला हो सकता है, जो चिंता का कारण बनेगा।
आज का 20 अप्रैल 2022 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।
आज का 20 अप्रैल 2022 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरो की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
अगली खबर
