भोपालPublished: May 25, 2023 04:29:12 pm
आज का राशिफल 26 मई (Aaj Ka Rashifal 26 May) बता रहा है कि शुक्रवार को चार राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है। इन राशि के जातकों को निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं शुक्रवार राशिफल यह भी बता रहा है कि दो राशि के जातकों के लिए यात्रा शुभ फलदायक है। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal Prediction) में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार को सभी राशि के जातकों का भाग्य।
आज का राशिफल 24 मई 2023
मेष: अपने से बड़ों का अनुभव लें और लाभ होगा। पुराने मित्र संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मेष राशि के जातकों को शुक्रवार को मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। इस दिन आत्मसम्मान बढ़ेगा।
वृषभः आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।
