Today’s leo Horoscope सिंह राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal
सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के जातक अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं और तेजी से आगे बढ़ते हैं। इनमें जबर्दस्त आत्मविश्वास रहता है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। चलिए जानते हैं आज सिंह का राशिफल क्या कहता है?
सिंह राशि: परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी।कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। आपको आज दुश्मनों की परवाह करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका पराक्रम देखकर ही पस्त हो जाएंगे। संतान सुख के लिहाज से आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है. पुत्र को कोई शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है.
वित्त— आज आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे।
करियर— आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में वाणी की सौम्यता के चलते विशेष सम्मान मिलेगा. इससे आपके व्यवसायिक शत्रुओं को कष्ट होगा. विद्यार्थियों के शिक्षा और कर्तव्य के क्षेत्र में किए गए कार्य विशेष रूप से सफल रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर के लिए आज आपको कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन उनका ध्यान रखें। आज शाम के समय लाइफ पार्टनर से कोई वाद-विवाद हो सकता है।
हेल्थ— आज आपको नेत्र विकार होने की आशंका है।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— गोल्डन
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुुरुवे नम: का कम से कम एक माला जाप करें.
