भोपाल। हिंदू धर्म में गंगा नदी सबसे पवित्र नदी माना गया है, वहीं यही वो नदी है, जिसे मां का दर्जा मिला हुआ है। यही कारण है कि इस नदी को सभी गंगा मैय्या भी कहते हैं। इसकी पवित्रता इतनी है कि लोग गंगा के जल को अपने घर लाते हैं। मान्यता है कि जहां यह जल छिड़का जाए, वह स्थान शुद्ध हो जाता है। वहीं इस जल को धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गंगाजल को लेकर कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अगर सही तरह से किया जाए, तो कई तरह की मुश्किलें दूर होती हैं। भोपाल के पंडित जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं गंगाजल के कुछ खास और असरदार उपाय, जिन्हें करने से आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी…
– अगर आप नौकरी न मिलने से परेशान रहने लगे हैं, तो आपको 40 दिन तक गंगाजल का यह उपाय करना होगा। ईश्वर के आशीर्वाद से जल्द ही आपको नौकरी का बेहतरीन अवसर मिलेगा। आपको करना यह है कि पीतल के एक लोटे में सादा जल भर लें। इसमें गंगाजल की 11 बूंदे डाल दें। अब इस जल को 5 बेलपत्र के साथ ही भोलेनाथ को अर्पित करें। ध्यान रहे यह काम आपको बिना किसी को बताए 40 दिन तक नियमित रूप से करना है।
ये भी पढ़ें: 12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें: दूर्वा के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, कुछ दिन में ही दिखने लगेंगे ये Good Luck Symptoms
– अगर आप इसलिए परेशान हैं कि बेटी के विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं, तो यहां आपको बस एक छोटा सा काम करना है। नहाने के पानी में गंगाजल और चुटकी भर हल्दी मिला दें। लगातार 21 दिन तक इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से बेटी के विवाह में जो भी अड़चने या बाधाएं आ रही हैं वह दूर हो जाएंगी। वहीं आपकी योग्य वर की तलाश भी जल्द खत्म हो जाएंगी।
– अगर आप अपने ही घर में परेशान, हताश महसूस करते हैं। आप ही नहीं बल्कि घर के सदस्यों में भी इस चीज को महसूस करते हैं तो आपको बता दें कि यह नकारात्मकता गंगाजल के एक उपाय से दूर हो जाएगी। भगवान शिव पर प्रतिदिन गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आप पर उनकी कृपा बरसती है।
ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी की तरह हर पत्नी को करना चाहिए ये एक काम, जागेगा सौभाग्य, बढ़ती रहेंगी खुशियां
ये भी पढ़ें: सोमवार के ये उपाय भगवान शिव को कर देंगे खुश, आप पर हमेशा बनी रहेगी उनकी कृपा
– अगर आप भी लगातार बढ़ते कर्ज से परेशान हैं और मुश्किल में हैं कि आखिर कैसे कर्ज चुकाएंगे, तो आपको बता दें कि गंगाजल का यह उपाय बेहद चमत्कारिक है। इसे करने से आप जल्द ही कर्जमुक्त हो जाएंगे। आपको करना बस इतना है कि पीतल के लोटे में गंगाजल भर लें। इस लोटे को उत्तर-पूर्व दिशा में एक कोने में रख दें। इस लोटे के मुंह पर लाल कपड़ा ढंक दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपका कर्ज कम होने लगेगा और आप कर्ज से पूर्णतया मुक्ति पा लेंगे।
– अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो, तो आपको ये एक काम करना चाहिए। चांदी के एक पात्र में गंगाजल भरकर उत्तर दिशा में रखें। सिर्फ इतना करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। जिस स्थान पर गंगाजल रख रहे हैं वह स्थान उत्तर पूर्व का होना चाहिए। इससे धन की समस्या नहीं आती है।
– घर में वास्तुदोष को खत्म करने के लिए भी गंगाजल का एक चमत्कारिक उपाय है। आपको करना सिर्फ इतना है कि घर में हर दिन गंगाजल का छिड़काव करें। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं घर में पवित्र रहने से मां लक्ष्मी और देवी-देवताओं का भी वास होता है। यहां ध्यान रखें कि किसी चम्मच या हाथ से छिड़काव करने के बजाय कुश के माध्यम से घर में गंगाजल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है।
– ग्रहों की शांति के लिए भी गंगाजल का उपयोग किया जाता है। अगर आपके ग्रह कमजोर हैं तो गंगा सप्तमी के दिन भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में व्याप्त सभी ग्रहों की स्थिति बेहतर होने लगती है। वहीं शनि ग्रह को शांत करने के लिए हर शनिवार को एक लोटा जल में गंगा जल मिलाकर पीपल को चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
– अगर घर में कोई न कोई बीमार ही बना रहता है, तो गंगाजल का यह उपयोग कारगर साबित होगा। मान्यता है कि गंगाजल कितना भी पुराना हो वह कभी खराब नहीं होता। गंगाजल में कभी कीड़े तक नहीं पड़ते। ऐसे में कहा जाता है कि अगर प्रतिदिन गंगाजल का थोड़ी मात्रा में सेवन किया जाए तो न केवल आपकी सेहत सुधरेगी, बल्की आप आयुष्मान भी रहेंगे। आपकी काया पवित्र होगी। मान्यता यह भी है कि मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें: नए साल में यह एक उपाय, आपको हर काम में देगा सफलता, बन जाएगा मनचाहा कॅरियर
ये भी पढ़ें: अपनी राशि के हिसाब से पहने ये रत्न, रातों-रात जाग उठेगा सोया भाग्य
